मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में जन्मजात हार्ट डिजीज से पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे की कॉम्प्लेक्स सर्जरी सफलतापूर्वक की गई

गौरव नाम के इस बच्चे में छह महीने की उम्र में ही सांस लेने में परेशानी, खांसी और त्वचा तथा शरीर की श्लेष्म झिल्लियों का नीला पड़ने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे थे।

P.K. SharmaP.K. SharmaAuthor21 November 20264 min read 5 views
मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में जन्मजात हार्ट डिजीज से पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे की कॉम्प्लेक्स सर्जरी सफलतापूर्वक की गई

गोरखपुर, नवंबर 21, 2026: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली के डॉक्टरों ने गोरखपुर के 11 वर्षीय बच्चे के जन्मजात हार्ट डिजीज टेट्रालॉजी ऑफ फैलोट (TOF) की कॉम्प्लेक्स सर्जरी सफलतापूर्वक की। यह एक गंभीर जन्मजात हृदय संबंधी बीमारी है, जिसमें हृदय से फेफड़ों तक ब्लड फ्लो सामान्य रूप से नहीं हो पाता। सर्जरी के बाद बच्चे के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर (ऑक्सीजन सैचुरेशन) 66 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया। इसके बाद वह बिना किसी बाहरी ऑक्सीजन सपोर्ट के सामान्य रूप से सांस लेने में सक्षम हो गया।

गौरव नाम के इस बच्चे में छह महीने की उम्र में ही सांस लेने में परेशानी, खांसी और त्वचा तथा शरीर की श्लेष्म झिल्लियों का नीला पड़ने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे थे। जांच में उसे टेट्रालॉजी ऑफ फैलोट होने का पता चला। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्जरी की सलाह दिए जाने के बावजूद व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण उपचार में देरी होती रही। समय के साथ उसकी स्थिति बिगड़ती गई और सामान्य शारीरिक गतिविधियां करने पर भी उसे सांस फूलने और थकान की समस्या होने लगी।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अंकित गर्ग ने गोरखपुर में ओपीडी परामर्श के दौरान पहली बार गौरव की जांच की। विस्तृत चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद उन्होंने बच्चे को करेक्टिव हार्ट सर्जरी के लिए आगे की जांच कराने की सलाह दी। इसके बाद उपचार के लिए उसे मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय सामान्य वातावरण में बच्चे का ऑक्सीजन सैचुरेशन बेहद कम, केवल 66 प्रतिशत था। आगे की जांच में हृदय के दोनों निचले कक्षों के बीच एक बड़ा छेद (वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट या VSD), हृदय से फेफड़ों तक रक्त पहुंचाने वाले मार्ग में गंभीर संकुचन (राइट वेंट्रिकुलर आउटफ्लो ट्रैक्ट ऑब्स्ट्रक्शन), पल्मोनरी स्टेनोसिस, बाईं पल्मोनरी आर्टरी का अविकसित होना और फेफड़ों को रक्त पहुंचाने वाली कई असामान्य ब्लड वेसल्स का पता चला। इसके अलावा, लंबे समय तक रक्त में ऑक्सीजन की कमी रहने के कारण बच्चे को पॉलीसाइथीमिया की समस्या भी हो गई थी। इस स्थिति में शरीर ऑक्सीजन की कमी की भरपाई करने के लिए आवश्यकता से अधिक रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने लगता है।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली में नियोनेटल एवं कॉन्जेनिटल हार्ट सर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉ. कुलभूषण सिंह डागर और उनकी टीम ने इस कॉम्प्लेक्स करेक्टिव हार्ट सर्जरी को अंजाम दिया। सर्जरी के दौरान हृदय के दोनों निचले कक्षों के बीच मौजूद छेद को बंद किया गया, फेफड़ों तक रक्त पहुंचाने वाले मार्ग में मौजूद रुकावट को दूर किया गया और फेफड़ों को रक्त की आपूर्ति करने वाली अतिरिक्त असामान्य ब्लड वेसल्स का भी प्रबंधन किया गया। सर्जरी के बाद बच्चे को विशेष निगरानी और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल के लिए पीडियाट्रिक कार्डियक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) में रखा गया।

सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. कुलभूषण सिंह डागर ने कहा, “इस मामले में सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि बच्चे के हृदय में कई तरह की संरचनात्मक असामान्यताएं थीं और ब्लड वेसल्स से जुड़ी कॉम्प्लीकेशन्स भी मौजूद थीं। हमारा मुख्य उद्देश्य हृदय के भीतर मौजूद दोषों को ठीक करना, रक्त प्रवाह में आ रही रुकावट को दूर करना और फेफड़ों तक रक्त संचार को बेहतर बनाना था। गौरव ने सर्जरी के बाद अच्छी प्रतिक्रिया दी। धीरे-धीरे उसे वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट से हटाया गया और सर्जरी के पांचवें दिन तक वह बिना किसी बाहरी ऑक्सीजन सपोर्ट के सामान्य रूप से सांस लेने लगा था।”

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अंकित गर्ग ने कहा, “टेट्रालॉजी ऑफ फैलोट एक कॉम्प्लेक्स जन्मजात हार्ट डिजीज है, जिसमें समय पर पहचान और उचित सर्जिकल उपचार बेहद जरूरी होता है। गौरव के मामले में उपचार में देरी के कारण उसके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो गया था, जिसका असर उसके संपूर्ण स्वास्थ्य और रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ रहा था। सर्जरी के बाद ऑक्सीजन के स्तर में आया उल्लेखनीय सुधार यह दर्शाता है कि जन्मजात हृदय रोगों की समय पर जांच और उचित उपचार से गंभीर कॉम्प्लीकेशन्स को रोकने के साथ-साथ बच्चों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकता है।”

करीब दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद गौरव को स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में भर्ती होने के समय उसका ऑक्सीजन सैचुरेशन 66 प्रतिशत था, जो सर्जरी के बाद सामान्य वातावरण में बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया। अब वह बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के आराम से सांस ले पा रहा है।

यह मामला जन्मजात हृदय रोगों के प्रबंधन में समय पर निदान, विस्तृत हृदय संबंधी जांच और उचित सर्जिकल हस्तक्षेप के महत्व को रेखांकित करता है। साथ ही, गंभीर हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों के बेहतर उपचार परिणामों के लिए विशेषज्ञ पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी और विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच समन्वित प्रयासों की अहम भूमिका को भी दर्शाता है।

P.K. Sharma

Written by

P.K. Sharma

Keep reading

More from P.K. Sharma

भारत में कैंसर के बढ़ते मामले: कारणों से लेकर आधुनिक रेडिएशन थेरेपी तक, जानें कैसे होता है सटीक इलाज
Health & Wellness1 min read

भारत में कैंसर के बढ़ते मामले: कारणों से लेकर आधुनिक रेडिएशन थेरेपी तक, जानें कैसे होता है सटीक इलाज

कैंसर होने के कई कारण हो सकते हैं। तंबाकू का सेवन, चाहे बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या खैनी के रूप में हो, मुंह, गले और फेफड़ों के कैंसर का बड़ा कारण है। शराब पीने से भी खतरा बढ़ता है।

P.K. SharmaP.K. Sharma
15

More from P.K. Sharma

More in Health & Wellness

Bharat Organic Expo
Health & Wellness1 min read

Bharat Organic Expo

Bharat Organic Expo 2027, 19–21 February in New Delhi, connects organic product manufacturers, farmers, buyers and businesses across agriculture, Ayurveda and natural wellness.

Have a story of your own?

Publisha is free to start. Write with AI that keeps your voice, and publish in a click.